जनपद अल्मोड़ा- सरियापानी क्षेत्रांतर्गत बलटा गांव के पास जंगल मे लगी आग को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया काबू।
आज दिनांक 04 फरवरी 2025 को ग्राम प्रधान बलटा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जंगल में लगी आग ग्राम बलटा की ओर बढ़ रही है। उक्त सूचना मिलते ही उप निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस व ग्रामीणों के सहयोग से आग को नियंत्रण करते हुए बुझा दिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

More Stories
देहरादून: समाधान दिवस में 176 शिकायतों का अंबार, बुजुर्ग उत्पीड़न, जमीन कब्जों और घरेलू हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु हुए रवाना
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील