बोले गडकरी-दून में जाम बड़ी समस्या… यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा देहरादून में जाम बड़ी समस्या है।
बातें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा, हवा में चलने वाली डबल डेकर बस में सवा सौ-डेढ़ सौ लोग ऊपर ही ऊपर इधर से उधर जाएंगे। उन्होंने कहा, सब संभव है, बस हमें समस्याओं को समझना होगा।
सरकार में बहुत अच्छे लोग हैं, लेकिन निर्णय नहीं लेते
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, कुछ लोग हैं, जो आपदा को अवसर में बदलते हैं और कुछ लोग अवसर को आपदा में बदलते हैं। ज्ञान बहुत जरूरी है। हमारे यहां ज्ञानी लोग भी बहुत हैं। सरकार में भी बहुत अच्छे-अच्छे अधिकारी हैं, लेकिन निर्णय नहीं लेते। तो ऐसे अच्छे होने का क्या करना। उन्होंने कहा, हमारे देश में वित्तीय ऑडिट तो होता है लेकिन प्रदर्शन का भी ऑडिट होना चाहिए और जो अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छा प्रदर्शन नहीं करते उनकी छुट्टी कर देनी चाहिए। ऐसे में आने वाले दिनों में जब हमारे देश का आर्थिक विकास होगा तो देश में खुश मानव सूचकांक ऊपर उठेगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, आपकी सफलता की खुशी अगर आपके परिवार, मित्रों व समाज को होती है तो असली सफलता वह है और यह सफलता टीम भावना के बिना संभव नहीं है। अगर दूसरे के दुख और दर्द को देख हमारे मन में प्रेम या सहानुभूति पैदा नहीं होती तो हमारे ज्ञान का कोई उपयोग नहीं है। हमारा ज्ञान मानवता और इंसानियत की भावना के बिना अधूरा है। ज्ञान के साथ मानवता का होना बहुत जरूरी है।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041: जनता के सुझावों से आकार ले रहा शहर का भविष्य, चौथे दिन जनसुनवाई में उमड़ी भारी सहभागिता
रेड अलर्ट के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, सहस्रधारा-सपेरा बस्ती का किया निरीक्षण; बंद सड़कें तुरंत खोलने के आदेश
देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के रेड अलर्ट पर DM का आदेश