मयूर दीक्षित हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल होंगी टिहरी की नई जिलाधिकारी
हरिद्वार जिलाधिकारी की तैनाती को लेकर दिनभर कई नामों पर कयास लगाए जाते रहे। शाम को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाने के आदेश जारी कर दिए।
जमीन घोटाले के आरोप में निलंबित कर्मेंद्र सिंह की जगह शासन ने आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी बनाया है। मयूर दीक्षित की जगह नितिका खंडेलवाल टिहरी की नई जिलाधिकारी होंगी
निलंबन की कार्रवाई के बाद कर्मेंद्र सिंह की जगह हरिद्वार जिले में नए जिलाधिकारी की तैनाती तय मानी जा रही थी। हरिद्वार जिलाधिकारी की तैनाती को लेकर दिनभर कई नामों पर कयास लगाए जाते रहे। हरिद्वार में मेला अधिकारी की जिम्मेदारी देख रही सोनिका का नाम भी चर्चाओं में था। लेकिन शाम को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बनाने के आदेश जारी कर दिए।
उनकी जगह जिलाधिकारी बनाकर शासन में अपर सचिव पद पर तैनात नितिका खंडेलवाल को टिहरी का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। वह निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना का दायित्व भी देखेंगी। नितिका शासन में सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिक, निदेशक-यूसैक, प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान के प्रभार देख रही थीं।

More Stories
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का आगाज़: 4 जिलों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नई आयु सीमा लागू – पात्रता और प्रक्रिया जानें
देहरादून मर्डर केस: गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटर हरिद्वार होटल में रुके, वारदात के लिए किराए पर ली स्कूटी-बाइक
लालकुआं हाईवे पर ट्रक का तांडव, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त