ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण की सुविधा 18 जून तक खुली।*
*डीएम की अपील, आवासहीन परिवार बीडीओ से संपर्क कर सर्वे में अपना नाम करें दर्ज।*
*देहरादून
जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पंजीकरण हेतु सर्वे की सुविधा 18 जून, 2025 तक खुली हुई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपील की है कि जनपद के इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार सर्वे में अपना नाम दर्ज करने के लिए संबंधित
विकासखंड में खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि यह आवश्यक है कि इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार उसी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज हो, जिसमें वह पंजीकरण कराना चाह रहा है।


More Stories
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ
ऋषिकेश को खेल क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, बैराज कॉलोनी में शहर के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ