उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब केदारनाथ रूट पर आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

More Stories
मुख्य सचिव ने की पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा, साइबर पुलिसिंग, मानव तस्करी एवं डिजिटल इन्वेस्टीगेशन को मजबूत करने के निर्देश
ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
बाढ़ नियंत्रण को लेकर सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग की विस्तृत चर्चा, आपदा प्रभावित किसानों की सुनी समस्याएं