थाना रानीपोखरी
वादिनी निवासी जाखन नदी रानीपोखऱी द्वारा थाना रानीपोखरी पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गयी है।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी में तत्काल मु0अ0स0 18/2025 धारा 137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी तथा पतारसी करते हुए घटनास्थल के आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज से नाबालिग के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। जिससे नाबालिग को *कन्ही कुमार उर्फ कन्हैया* नाम के व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता से नाबालिग को ढूंढने का प्रयास करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों तथा मोबाइल सर्विलांस की सहायता से पुलिस को अभियुक्त के अम्बेडकर कलोनी नरेला दिल्ली में होने के संबंध में जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए दिनांक 14.06.25 को अम्बेडकर कलोनी नरेला दिल्ली से अभियुक्त *कन्ही कुमार उर्फ कन्हैया पुत्र प्रेम सिह निवासी ग्राम नगला खारी जिला अलीगढ उ0प्र0 उम्र 23* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया , नाबालिग के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा : 64 BNS तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
*विवरण अभियुक्त*
1.कन्ही कुमार उर्फ कन्हैया पुत्र प्रेम सिह निवासी ग्राम नगला खारी जिला अलीगढ उ0प्र0 उम्र 23।
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 विक्रम नेगी
2 म0उ0नि0 सीमा कोहली
3-हे0का0 शशिकान्त
4-कानि0 शशिकान्त
5-म0का0 रुपल
6- का0 नवनीत (sog देहात)

More Stories
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
बागेश्वर में जनगणना 2026 की शुरुआत: 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे, 10 अप्रैल से Self Enumeration शुरू
धामी सरकार का बड़ा कदम: 12 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल