महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
पौड़ी गढ़वाल। आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने श्रीनगर में हेमंती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय चौरास परिसर के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
इस दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 196 और पौड़ी जनपद में 697 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा की भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित महिलाएं और लड़कियां आंगनबाड़ी एवं सहायिकाएं बनी है, इसलिए भविष्य में छोटे बच्चों की शिक्षा और पोषण की गुणवत्ता का स्तर काफी अच्छा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें उत्तराखंड को विकसित बनाने के काम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बड़ी भूमिका होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद हमारा विभाग सबसे बड़े मानव संसाधन वाले विभागों में शामिल हो जाएगा।
अब हमारे कार्मिकों की संख्या लगभग 40000 तक पहुंच गई है।
इस अवसर पर पौड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, डीपीओ पौड़ी वीरेंद्र थपलियाल, डीपीओ रुद्रप्रयाग अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
More Stories
Big breaking :-आठ सीमावर्ती गांवों के 882 घरों में होगा उजियारा, आईटीबीपी के 43 आउटपोस्ट भी होंगे रोशन
Big breaking :-48 दिन की केदारनाथ यात्रा में 300 करोड़ का कारोबार, प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे
Big breaking :-उत्तराखंड: कड़ी सुरक्षा के बीच दून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन