ऋषिकेश के खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। टीम के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि जलभराव के कारण स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए थे।
तेज़ी से कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ ने क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों से संपर्क स्थापित किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलभराव में कमी आ चुकी है। टीम द्वारा सतत निगरानी एवं स्थानीय निवासियों से संवाद के माध्यम से क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड को मिली नई रेल सौगात! रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, जल्द मिलेंगी और बड़ी रेल परियोजनाएं
बागेश्वर में सनसनी: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
देहरादून में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ महारैली: पेपर लीक और बेरोजगारी पर हजारों युवाओं का फूटा आक्रोश