मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च किया। यह फ़िल्म पूर्णतः उत्तराखण्ड में फिल्माई गई है तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का सशक्त प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति के तहत हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक निर्माता–निर्देशक उत्तराखण्ड की धरती पर फिल्म निर्माण करें और राज्य के युवाओं को रोजगार और मंच प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फ़िल्में न केवल उत्तराखण्ड की प्रतिभा को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि पर्यटन एवं सांस्कृतिक संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह फ़िल्म दर्शकों के मन को छूने में सफल होगी।
इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर श्री कुनाल शमशेर मल्ला, कलाकार श्री संजय मिश्रा, श्री बृजेन्द्र काला, श्री ऋषभ खन्ना, श्री भुवन खन्ना और श्री दीपराज राणा मौजूद थे।

More Stories
हर घर लहराएगा दून की महिलाओं का तिरंगा, सहसपुर में 5 हजार से ज्यादा हैंडमेड झंडे तैयार
देहरादून में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने थामा कमल, भट्ट बोले- 2027 में लगेगी जीत की हैट्रिक
दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार