उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए जन-धन की हानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की तथा घटना की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
देहरादून में सियासी हलचल: हरीश रावत के अवकाश के बीच यशपाल आर्य की मुलाकात से बढ़ीं अटकलें
चारधाम यात्रा से पहले देहरादून में ई-रिक्शा पर सख्ती, मुख्य सड़कों से हटाने की तैयारी
चंपावत में गैस एजेंसी मैनेजर ने ज़हर खाकर दी जान, काम के दबाव और डिप्रेशन की आशंका