आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी समान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है । आपदा प्रभावितों को जीवनोपयोगी वस्तुएं, खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जारी हैं । प्रभावितों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित चिकित्सा दल निरंतर आपदाग्रस्त क्षेत्र में तैनात रहकर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


More Stories
कोटद्वार क्षेत्रवासियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मनाया रक्षा बंधन
धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, CM बोले—मातृशक्ति का आशीर्वाद उत्तराखंड के विकास की ताकत
रायपुर हत्याकांड में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गए