
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के समीप भालू दिखाई देने से छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।
एक छात्रा भालू को देखकर विद्यालय की ओर दौड़ी तो वह रास्ते में ही गिर गई, जबकि दूसरी छात्रा दहशत में बेहोश हो गई। बालिकाओं के शोर मचाने पर विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि सुबह 9:30 बजे कक्षा 12 की छात्रा राधिका और सीमा विद्यालय आ रहे थे। विद्यालय से करीब 50 मीटर दूरी पर राधिका ने भालू को अपने ओर आते देखा तो वह तेजी से दौड़ने लगी। इस हड़बड़ी में राधिका गिर गई। उसके हाथ और पैर पर चोट लगी है।
उसके साथ चल रही छात्रा सीमा भालू की दहशत से बेहोश हो गई। दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

More Stories
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ
ऋषिकेश को खेल क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, बैराज कॉलोनी में शहर के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ