आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
गौचर में आयोजित कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय, जंगली जानवरों से सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बता दें कि आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के अनुसार शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

More Stories
उत्तराखंड: सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायकों ने दी बधाई और विकास कार्यों की सराहना
चमोली: अस्पताल परिसर में गिरी क्षतिग्रस्त दीवार, पीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक
सहसपुर में सीएम धामी का एक्शन मोड: जनसेवा शिविर में मौके पर ही निपटी हजारों समस्याएं, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश