हल्द्वानी। चोरगलिया के गाजीपुर गांव में सोमवार की देर रात एक ठेकेदार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। जिसपर मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।
चोरगलिया के गाजीपुर गांव में देर रात की घटना
पुलिस के अनुसार, चोरगलिया के गाजीपुर गांव में 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल परिवार के साथ रहते थे। किसी बात को लेकर सोमवार की रात उनका पत्नी से विवाद हो गया। ऐसे में वह आक्रोशित होकर अपने कमरे में गए और लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने दाईं ओर से खुद के भेजे में गोली मारी और बाईं ओर से गोली बाहर आ गई।
लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
सीओ अमित कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारी है। घटना के बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी एक तीन साल की बेटी है। कमलेश बेलवाल नगर निगम के ठेके लेता था।


More Stories
दून पुलिस का सत्यापन अभियान: 900 से अधिक लोगों का सत्यापन, 66 भवन स्वामियों पर कार्रवाई
विकास गर्ग बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड के जनमुद्दों को उठाने की मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज, कई जिलों के डीएम बदलने की संभावना