इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग को उत्तराखंड में मिला नया नेतृत्व
देहरादून। इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग ने उत्तराखंड इकाई के लिए बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए रविंद्र सिंह को वाइस प्रेसिडेंट (उत्तराखंड) नियुक्त किया है। इस संबंध में औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसमें उनके चयन पर संगठन की ओर से शुभकामनाएं और बधाई दी गई है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पैरा पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में रविंद्र सिंह का अनुभव, समर्पण और योगदान सराहनीय रहा है। विशेष रूप से पैरा स्पोर्ट्स के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका को संगठन ने महत्वपूर्ण बताया है। उनके नेतृत्व में न केवल खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है, बल्कि खेल में उत्कृष्टता और समावेशिता को भी बढ़ावा मिला है।
इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग को भरोसा जताया है कि वाइस प्रेसिडेंट के रूप में रविंद्र सिंह उत्तराखंड में संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके रणनीतिक दृष्टिकोण से संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी, खिलाड़ियों के विकास कार्यक्रम सशक्त होंगे और पैरा पावरलिफ्टिंग को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
नियुक्ति पत्र में इसे आधिकारिक पुष्टि बताते हुए कहा गया है कि संगठन उनके सक्रिय और प्रभावी नेतृत्व की अपेक्षा करता है। इस नियुक्ति को उत्तराखंड में पैरा पावरलिफ्टिंग के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


More Stories
दून पुलिस का सत्यापन अभियान: 900 से अधिक लोगों का सत्यापन, 66 भवन स्वामियों पर कार्रवाई
विकास गर्ग बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड के जनमुद्दों को उठाने की मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज, कई जिलों के डीएम बदलने की संभावना