देहरादून। झंडेजी मेले के तीसरे दिन दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह संगत का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर से सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई नगर परिक्रमा में संगतें शमिल हुई।
दरबार साहिब की जय…, झंडेजी महाराज की जय….आदि के जयकारे लगाए। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची।
यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया। एसजीआरआर बिंदाल से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए संगतें लक्खीबाग पहुंचेगी।
ब्रह्मलीन श्री महंतों की समाधि पर माथा टेकने के बाद दोपहर तक नगर परिक्रमा दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद संगत प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों की ओर विदा होगी।

More Stories
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत: महाराज
उत्तराखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, होटल-ढाबों पर संकट
उत्तराखंड बजट 2026: पूर्व उपनल कर्मचारियों के लिए 289 करोड़ का प्रावधान