हल्द्वानी में चार दोस्तों के साथ मोमो खाने गए युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दूसरे युवक को भी हल्की चोट आई है। मृतक के दोस्त हिमांशु पांडे ने बताया कि हम चारों दोस्त हल्द्वानी में एक-दूसरे से मिलने आए थे।
जैसे ही अनिल रौतेला हमसे मिलने आया, तो उसे ऊपर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर डंपर को तेज रफ्तार भगाकर वहां से भाग गया। इसके बाद हम अनिल रौतेला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
हल्द्वानी कोतवाली ने बताया कि हादसा टीपी नगर में देर रात हुआ, जिसमें फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अनिल रौतेला की मौत हो गई है।

More Stories
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
वेंडिंग कार्ट के दुरुपयोग और अवैध कब्जे पर होगी सख्त कार्रवाई, वास्तविक व जरूरतमंद वेंडरों को ही मिलेगा लाभ
ऋषिकेश को खेल क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, बैराज कॉलोनी में शहर के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ