चमोली: चमोली जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है जहां एक बड़ा हादसा टल गया। आदिबदरी-रंडोली मार्ग पर एक एंबुलेंस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गईलेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय एंबुलेंस में मरीज, चालक और मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद तत्काल व्यवस्था करते हुए मरीज को दूसरी एंबुलेंस के जरिए श्रीनगर के लिए रवाना किया गया…ताकि इलाज में किसी प्रकार की देरी न हो।

More Stories
नंदा गौरा योजना: बेटियों को मिलेंगे ₹11 हजार से ₹51 हजार तक, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
नकली दवाओं के कारोबार का मुख्य सरगना बिजनौर से गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री