नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। किशोरी के मुंह से खून निकल रहा था। इसीलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मल्लीताल क्षेत्र में ओकलॉज कंपाउंड में से सामने आया है। जहां निवासी कक्षा 12 की छात्रा दीया गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। बताया गया कि बुधवार दोपहर को लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतका के मुंह से खून बह रहा था। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है।

More Stories
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
जन समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, 150 से ज्यादा शिकायतों पर दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
बुजुर्गों के साथ खड़ी दून पुलिस, घर पहुंचकर साइबर फ्रॉड से किया सावधान