लायन्स क्लब देहारादून के तत्वधन मे एक मानसिक स्वास्थय एवं स्ट्रैस मेनेजमेट विषय पर अत्यंत ज्ञानवर्धक, संवेदनशील एवं प्रेरणादायक संगोस्ठी का आयोजन किया गया
इस वर्ष लायंस इंटरनेशनल के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट A. P. Singh द्वारा वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दिए जाने की प्रेरणा से, लायंस क्लब देहरादून द्वारा यह सत्र काफी महत्तव पूर्ण एवं अत्यंत सार्थक एवं प्रभावशाली रहा
इस अवसर पर Dr. Aps Aulakh (MBBS, MD, साइकैटरिस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज) ने “मानसिक स्वास्थ्य एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर अपने विचार साझा किए
उन्होने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपनी बात काही एवं सबे महत्तव पूर्ण बात कही की सबसे पहले हुमे ये मानने की जरूरत है की ये भी एक समस्या है और इसका निवारण है ॥लेकिन पहला स्टेप है इसको समझना की ऐसे व्यक्ति को जो मानसिक बीमारी से जूझ रहा है॥उसको समझने की ज़रूरत है।

उन्होने ये भी बताया की आज के समय मे भी मेंटल हैल्थ फैसिलिटी /डी एडिक्शन फैसिलिटी आसानी से उपलब्ध नहीं है।
उन्होने बताया की सबसे सिम्पल स्टेप मेंटल हल्थ को स्ट्रॉंग करने के लिए है एक्सर्साइज़ , आराम करना ,बाहर खुले मे घूमना , पोस्टिक खाना पीना, अच्छी नींद, लोगो से मिलना जुलना, ड्रग्स से दूर रहना और उस प्रभु का शुक्राना करना है ।
उनकी सहज एवं व्यावहारिक प्रस्तुति ने सभी उपस्थित सदस्यों को न केवल मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को गहराई से समझने का अवसर दिया, बल्कि जीवन की भागदौड़ में स्वयं के मन और भावनाओं का ध्यान रखने की प्रेरणा भी प्रदान की।
यह सत्र केवल एक वार्ता नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ, जिसे सभी सदस्यों ने अत्यंत सराहा।
इस सत्र मे अध्यक्ष राहूल देव धण्ड , सचिव अमित गर्ग एवं कोशाध्यक्ष निशांत ऐरोन ने उनको एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत भी किया
इस सत्र मे अनिल गर्ग , आशुतोष गोयल डॉ अवधेश गुप्ता , सुरेन्द्र गोयल , सुनील गोयल, अमित जैन विनीत जैन।, रवि कान्त सपरा एवं अन्य लीओन सदस्य उपस्थित रहे,

More Stories
PM मोदी के देहरादून भ्रमण को लेकर तैयारियां चाक चौबंद: सीएम धामी ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
नैनीताल: बहन से मिलने आया युवक हादसे का शिकार, स्कूटी फिसलने से गई जान
हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल—46 स्कूलों को नोटिस, शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल