Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दो दिन भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर प्रदेश के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड में 16 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 अप्रैल से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसकी वजह से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में आसमान में बड़ा छाए रहेंगे। साथ ही इन जिलों में बारिश के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ेगी।
19 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 3800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हो सकती है। ये स्थिति 19 अप्रैल तक बनी रहेगी। एक बार फिर पहाड़ों में होने वाली बारिश और बर्फ़बारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।


More Stories
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नौकरशाही की निष्पक्षता और जवाबदेही पर दिया जोर
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित
श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की दी सौगात