टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास आज सुबह एक कार गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस, पुलिस और एसडीआरएफ व्यासी की टीम मौके पर पहुंची और करीब 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई।
एसडीआरएफ टीम को वाहन के पास एक घायल युवक मिला, जिसने बताया कि कार में एक युवती भी सवार थी, जो हादसे के बाद से लापता है। टीम द्वारा युवती की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन टाटा टिगोर (DL 11 CD 3154) बताया जा रहा है। वाहन में सवार लोग—अनीश (22 वर्ष) पुत्र संदीप, निवासी दिल्ली — घायल है। सोनाली (20 वर्ष), निवासी दिल्ली। एसडीआरएफ टीम लापता युवती की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।


More Stories
हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं – होगा सिस्टम का परीक्षण
39,815 ग्रामीण परिवारों को मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान