नई टिहरी। टिहरी झील में डोबरा-चाटी के पास शनिवार देर शाम को तेज आंधी-तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने 22 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।
शनिवार शाम को करीब 8 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी की ओर से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान आने के कारण झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंच कर टीम ने देखा कि हटमेंट तीव्र आंधी-तूफान आने के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गए थे।
एसडीआरएफ टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 22 व्यक्तियों को फ्लोटिंग हटमेंट से सुरक्षित निकालकर पर्यटन विभाग की बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया। रेस्क्यू किए गए सभी लोग सुरक्षित हैं।

More Stories
Uttarakhand : मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, बागवाला में 1872 परिवारों का घर का सपना होगा पूरा
देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय
उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय, सड़क बंद होने पर तुरंत खुलेगा वैकल्पिक मार्ग – सतपाल महाराज