देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
भुवन चंद खंडूरी वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के पिता थे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के कार्यालय की ओर से शोक संदेश जारी कर उनके निधन की पुष्टि की गई है।
भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में पहचान बनाई।
उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रदेशभर से उनके समर्थक और शुभचिंतक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में मानसून का कहर: 7 जिलों में येलो अलर्ट, नैनीताल–बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से दिखाई मानसरोवर यात्रा 2026 को हरी झंडी, 51 यात्रियों का पहला दल रवाना; शारदा तटबंध परियोजना का भी होगा शिलान्यास
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील, राजपुर, जाखन, पुरकुल और मालसी क्षेत्रों में नियमानुसार कार्रवाई जारी