देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला जहां एक कार ने बाईक कों सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पीआरडी जवान और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसे के बाद मौके स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई जिन्होंने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा प्रेमनगर इलाके में देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज गति से आ रही थी तभी उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पीआरडी जवान और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार के अगले हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है सीओ प्रेमनगर ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह लग रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक: IOCL
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील
सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, दो छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप