जनपद में आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर दी अपनी शुभकामनाएं
आज दिनांक – 25/05/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी दून द्वारा नव नियुक्त जिलाधिकारी देहरादून को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए जनपद में आगमन पर अपनी शुभकामनांए दी गई।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी देहरादून से चर्चा करते हुए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि दून वासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान किया जा सके।


More Stories
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, UPES की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, बोले- मैंने ही सड़क से उठाकर मंत्री बनाया