गौचर। चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला ग्राउंड में बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार बस संख्या DD01 R 9725 के चालक ने बस के अगले दाहिने टायर से महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस सीज कर दी है।
मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी ग्राम पचोखरा, थाना दिलदारनगर, तहसील जमानिया, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि वह 15 मई को परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं। ऋषिकेश से वह बस संख्या UK 11PA 4040 से यात्रा कर रही थीं।
पुलिस मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। हादसे के समय बस में गुजरात के यात्री सवार थे। गौचर चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि सीज किए गए वाहन में सवार तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ भेजने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित रवाना किया गया है।


More Stories
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर आरोप
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज