अल्मोड़ा को मिली 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: सीएम धामी ने किया कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Share now

मुख्यमंत्री ने किया 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनपद को करीब 138 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है तथा यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

112 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कुल 112.113 करोड़ रुपये लागत की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें रानीखेत तहसील में क्षतिग्रस्त आवास एवं कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा की बाउंड्रीवाल, भैरव मंदिर क्षेत्र में पार्किंग निर्माण, जीआईसी अल्मोड़ा और केएमओयू बस स्टेशन में बहुस्तरीय पार्किंग, विभिन्न पेयजल योजनाएं, मोटर मार्गों का सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में ट्रांजिट हॉस्टल तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

करीब 26 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 25.979 करोड़ रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें गोविंदपुर-दौलाघाट बैराज निर्माण, दन्या बाजार स्थित श्री सैम देवता मंदिर का सौंदर्यीकरण, विद्यालय भवन निर्माण तथा विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनसेवा और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा गौड़ा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रोफेसर सतपाल सिंह , डीएम अंशुल सिंह, SSP श्री चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।