ऋषिकेश: भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक डंफर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक ड्राइवर और सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के साथ सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। डिवाइडर सीधे सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर गिर पड़े, जिसकी चपेट में आने से वहां रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक भी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था।
मृतकों की पहचान ड्राइवर फारुख, निवासी बहादरपुर, लक्सर, हरिद्वार और कौशल्या (42) पत्नी सुरेश, निवासी बावाड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
एसडीआरएफ उत्तराखंड ने एक बार फिर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य कर अपनी तत्परता का परिचय दिया।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव
ऑपरेशन प्रहार के तहत कुमायूँ पुलिस की बड़ी सफलता 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
ऋषिकेश: 7 मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया