देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित अजबपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल नेहरु कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अभिनव (18) निवासी ग्राम देवप्रयाग, जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक ने कान पर लीड लगाई हुई थी।
देहरादून से प्रयागराज जा रही ट्रेन की चपेट में आया युवक
थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि अजबपुर फाटक के निकट एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही चीता टीम मौके पर पहुंची। वहां ट्रेन रुकी हुई थी और रेलवे पटरी के किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक का कमर से नीचे का हिस्सा कट चुका था, लेकिन वह उस समय जीवित था।
मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था
अभिनव अपनी माता के साथ अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना स्वजनों को दे दी गई।
पुलिस के अनुसार ट्रेन चालक अतेंद्र पाल सिंह चौहान ने पूछताछ में बताया कि ट्रेन देहरादून से प्रयागराज जा रही थी और उसकी गति लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अजबपुर फाटक के पास हल्के मोड़ पर देखा कि एक युवक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच चल रहा है। उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन दूरी कम होने के कारण युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।


More Stories
चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण: चमन सिंह और राजपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बेटियों पर कांग्रेस में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप
अंकिता भंडारी केस में पेशी से पहले उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सहारनपुर से हरिद्वार लाई पुलिस
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: प्रदीप बत्रा