ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती के साईं घाट पर स्नान के दौरान राजस्थान निवासी एक युवक गंगा में बह गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है।
इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि डीप डाइवर्स और रेस्क्यू कर्मियों की ओर से गंगा में संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।
घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस एवं जल पुलिस भी मौजूद है। संयुक्त रूप से खोज कार्य संचालित किया जा रहा है। युवक का नाम श्याम पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर, राजस्थान है। जो अपने माता, पिता के साथ ऋषिकेश-तपोवन घूमने आया था।

More Stories
ऋषिकेश: गंगा में लापता तीन लोगों के शव मिले, SDRF की टीम ने चलाया सघन अभियान
रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 3 गंभीर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वीकेंड और NEET परीक्षा के चलते 20-21 जून को हल्द्वानी-नैनीताल में ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित