हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर खेत की ओर जा घुस गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तीनपानी की ओर से आ रही थी, जिसमें सवार चालक देहरादून से आ रहा था। वहीं दूसरी कार खटीमा की ओर से पहुंची थी। बताया जा रहा है कि खटीमा की ओर से आ रहे कार चालक ने डिवाइडर कट से वाहन को हल्द्वानी के बनभूलपुरा की ओर मोड़ने का प्रयास किया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 20 मिनट तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।


More Stories
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, तीन साल से एक ही जिले में जमे अफसरों के होंगे तबादले
देहरादून में ₹84.70 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, दो मामलों में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से दबोचा
उत्तराखंड को 709 करोड़ की सौगात! दो बड़ी जल परियोजनाओं को मंजूरी, कुंभ-2027 की तैयारियों को भी मिली रफ्तार