रुद्रप्रयाग: केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को अपराह्न लगभग 12:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सिल्ली के समीप एक बाइक और स्कूटी की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है.
हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार कुल चार व्यक्ति घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा तथा SDRF टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.
गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है. केदारनाथ नेशनल हाईवे से केदारनाथ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं. इन दिनों ये एनएच बहुत व्यस्त है.

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात