सीएम धामी ने रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को किया संबोधित
33 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा आबादी है और सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल, नवाचार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा आबादी है और सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल, नवाचार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। राज्य सरकार भी मुख्यमं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, नई पर्यटन नीति, होम-स्टे और वेड इन उत्तराखंड जैसी योजनाओं के जरिए रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। साथ ही, पिछले साढ़े चार वर्षों में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 मॉडल कॉलेज, आधुनिक आईटी लैब, महिला छात्रावास और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों के भी जवाब दिए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के संबंध में उन्होंने कहा कि साइबर सेल लगातार निगरानी कर रही है और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि आयोजन को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए ड्रोन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

More Stories
देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
रुड़की को मिली खेलों की बड़ी सौगात: CM धामी ने 3.75 करोड़ के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़