देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 09 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

More Stories
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत आदेश
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव 2 किमी दूर बरामद, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
वीकेंड पर दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’, 500 से अधिक लोगों से पूछताछ