मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी-देहरादून मार्ग पर हाथीपांव मंदिर के समीप जंगल में मंगलवार देर रात को एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुमित पाल (22), निवासी देहरादून के रूप में हुई है. सुमित 10 जुलाई से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेहरू कॉलोनी थाना देहरादून में दर्ज कराई गई थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह अपनी बाइक से मसूरी आया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका था.
मंगलवार देर रात को हाथीपांव रोड नाग मंदिर के पास जंगल में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं शव को जंगली जानवारों ने नुकसान पहुंचाया और सड़ी गली हालत में बरामद किया गया है.

More Stories
रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता- यशपाल आर्य
18 जुलाई से देहरादून-रामनगर के बीच शुरू होगी सीधी ट्रेन, पर्यटन और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
उत्तराखंड: CM धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, 5वें-6ठे वेतनमान के पेंशनरों का DA बढ़ा