देहरादून। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री धामी से भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर सातमोड़ में वृक्षों के कटान पर पुनर्विचार करने और स्वतंत्र समीक्षा करने का अनुरोध किया है।
रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित की ओर से मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है के समीक्षा होने तक वृक्षों के कटान पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और परियोजना से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृतियां, शर्तें तथा अनुपालन की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर स्थानीय नागरिकों, पर्यावरण विशेषज्ञों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ खुला संवाद स्थापित करने का भी अनुरोध किया है।


More Stories
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, UPES की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, बोले- मैंने ही सड़क से उठाकर मंत्री बनाया