देहरादून। उत्तराखंंड में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। देहरादून में औसतन 39.05 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 103.5 मिमी बारिश मालदेवता क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई है, जबकि हाथीबड़कला में 95 मिमी, कालसी में 45 मिमी, मोहकमपुर में 23.2 मिमी, जौलीग्रांट में 20 मिमी, विकासनगर में 15.5 मिमी, मसूरी में 5.2 मिमी और ऋषिकेश में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। त्यूनी में वर्षा नहीं हुई, जबकि चकराता, सहस्रधारा, यू-कॉस्ट और कोटी क्षेत्रों से आंकड़े प्राप्त नहीं हो सके।
मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन के बाद बाधित यातायात हुआ बहाल
बारिश के चलते मालदेवता-सिल्ला मोटर मार्ग के किमी 6.125 पर रविवार रात भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया।
मौसम विभाग व प्रशासन की एडवाइजरी पालन करने की अपील
वर्तमान में जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर आवागमन सामान्य है। प्रशासन ने लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग व प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

More Stories
हल्द्वानी में चला बुलडोजर: नालियों पर अतिक्रमण हटाया, जलभराव रोकने को प्रशासन का बड़ा अभियान
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्कूलों में 220 और विश्वविद्यालयों में 180 दिन कक्षाएं होंगी अनिवार्य
IMD Warning: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश का खतरा, यात्रा से पहले पढ़ें यह खबर