देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा स्कूटर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना वसंत विहार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
महिला का आरोप है कि आरोपित ने उनके आभूषण भी गिरवी रखवा दिए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनका काले रंग का एक्टिवा स्कूटर (संख्या UK07FL0284) मांगकर ले गया, जिसे आज तक वापस नहीं किया। कई बार पैसे और स्कूटर लौटाने की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करता रहा और अब कथित रूप से मारपीट कर जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।

More Stories
देहरादून: कैफे के बाहर फायरिंग मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस बरामद
देहरादून: 30 लाख की MDMA-स्मैक के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल पार्टियों में करनी थी सप्लाई
एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी ने योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ