मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक स्कूली बच्ची से किए गए संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीएम ने बच्ची को चॉकलेट दी और फिर खूब दुलार कर पढ़ाई को लेकर सवाल किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की।
अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर एक वीडियो शेयर कर सीएम धामी ने लिखा कि आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला। कहा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।
सीएम धामी ने कहा कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। इसी लक्ष्य के साथ उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
आज एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की, हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखती है।
हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण… pic.twitter.com/OyxV06TcAg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2026


More Stories
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा स्थगित, 1-2 नवंबर को देहरादून और केदारनाथ आने का कार्यक्रम टला
सीएम धामी का बड़ा निर्देश: सरकारी विभागों से ₹539.61 करोड़ बिजली बकाया वसूलेगा यूपीसीएल, ₹166 करोड़ भी जल्द होंगे जारी