गरमपानी । रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव में बाहरी क्षेत्र से पहुंचे समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक अराजकता पर उतारु हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
एकजुट हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरु की तो अराजकता पर उतारु युवक भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने दोनों की धुनाई लगाकर उनके मुंह में कालिख पोत मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। शांत गांव को अशांत किए जाने की घटना पर कड़े शब्दों में निन्दा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अराजकता व छेड़छाड़ करने वाले युवकों की क्षेत्र में किसी वेलनैश सेंटर में कार्य के लिए पहुंचने की जानकारी मिली है। दोनों का किसी भी प्रकार का सत्यापन भी नहीं था।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय के अनुसार दोनों युवकों के साथ ही कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल जांच व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
विश्वकर्मा जयंती पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना, शस्त्रों और वाहनों का किया पूजन