देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक तेज रफ्तार से स्कूटी चलाते हुए राजपुर रोड की ओर से आ रहा था और अकेता होटल के सामने सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराया।
मृतक की पहचान मेहुल मंदानी (23 वर्ष) निवासी मातादेवता चौक, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्कूटी की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


More Stories
औली में भारत-अमेरिका के जवानों का शक्ति प्रदर्शन, ड्रोन और रोबोटिक डॉग से आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का अभ्यास
अग्निवीर योजना के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रीतम सिंह बोले- युवाओं को पक्की नौकरी चाहिए, 4 साल का इंतजार नहीं
सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन