कोटद्वार निवासी सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव से खानपुर विकासखंड में ट्रैप
हरिद्वार। विकासखंड खानपुर के सहायक कृषि अधिकारी श्री हरिओम यादव को आज 18 अगस्त 2026 को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मामले के अनुसार शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में हरिओम यादव ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये उत्कोच की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप लगाकर उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अधिकारी हरिओम यादव पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह हैं। इनका मूल निवास प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) है। वर्तमान में ये विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर
रामनगर में बाघ का आतंक: लोगों की आंखों के सामने घोड़े को घसीटकर जंगल ले गया बाघ
देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, आज Orange Alert; भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट