देहरादून। हरियाली तीज के अवसर पर डालनवाला वूमेन विंग की ओर से सुभाष रोड स्थित एक होटल में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर लोकगीतों और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
कार्यक्रम में पार्षद सुनीता मझखोला के नेतृत्व में डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों और नृत्यों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन में विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लेने के साथ ही महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए।

तीजोत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मधु मारवाह, शिखा सिंह, दीपा सिंह, एडवोकेट नेहा शर्मा, अनुपमा पंवार, शिल्पी, सीमा राजवंश, दिव्या, रितु, मीरा, मुडला और चांदना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

More Stories
BTIndia@100 में धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड बनेगा देश की औद्योगिक ग्रोथ का नया इंजन, मारुति-हुंडई को निवेश का न्योता
पटेलनगर में फायरिंग और मारपीट मामले में चार गिरफ्तार
निजी कॉलेजों के लंबित संबद्धता विस्तार प्रकरण का मामला राजभवन पहुंचा