मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
अपने शुभकामना संदेश में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देहरादून और मसूरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में प्राधिकरण निरंतर प्रयासरत है। इसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
वहीं एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हमें समाज में खुशियां बांटने, जरूरतमंदों की सहायता करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह दीपोत्सव प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। दोनों अधिकारियों ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने की अपील करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।


More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को मिला हरीश रावत का समर्थन, बोले- सरकार बढ़ाए मानदेय और दे सम्मान
देहरादून में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना