स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने किया सम्मानित, स्वच्छता प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर
देहरादून। उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता और प्रभावी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में काशीपुर एवं रुद्रपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से दोनों शहरों को प्रथम स्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि को उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी करने और स्वच्छ शहरों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और स्वच्छता से जुड़ी पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे उपस्थित रहे।
इस दौरान स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रभावी कचरा प्रबंधन, स्वच्छता संबंधी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के लिए शहरी स्थानीय निकायों को समन्वित प्रयास करने और स्वच्छता अभियानों को जनआंदोलन का रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में इस बात पर भी जोर दिया गया कि स्वच्छ और स्वस्थ शहरों के निर्माण के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।
काशीपुर और रुद्रपुर को मिला यह सम्मान दोनों शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ ही अन्य शहरी निकायों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो सकता है।


More Stories
लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच विवाद गहराया, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष
हरिद्वार नगर सीट पर भाजपा में टिकट की जंग तेज, मदन कौशिक समेत 9 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, 20 से अधिक IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार