रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव जाते समय हुआ हादसा, वाहन में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं
कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब 12 लोगों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव की ओर जा रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार गहरी खाई में गिर गई। वाहन के मालिक अनिल देवराड़ा ही कार चला रहे थे। इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। वे ‘दीदी-भुलि योजना’ के फॉर्म भरने के लिए रिखणीखाल गई हुई थीं और वहां से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

More Stories
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन दीपा दास मुंशी पहुंचीं देहरादून
देहरादून में आज रात होगी ‘नाइट एयर रेड’ और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दो बार बजेगा सायरन