देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बता दें केंद्रीय मंत्री नड्डा देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे नड्डा।

More Stories
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
बागेश्वर में जनगणना 2026 की शुरुआत: 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे, 10 अप्रैल से Self Enumeration शुरू
धामी सरकार का बड़ा कदम: 12 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल