देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे गए। इस दौरान उन्होंने अनुभागों का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री को अचानक मुख्यालय में देख अधिकारियों व कर्मचारियों के होश उड़ गए।बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से सचिवालय की ओर निकले थे। उनका काफिला अचानक से पुलिस मुख्यालय की ओर मुड़ गया। यह देख मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के होश उड़ गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया व वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया है।
उत्तराखंड में बढ़ रहे अपराध को लेकर मुख्यमंत्री ने कुछ पहले समीक्षा भी की थी, और अधिकारियों को अपराध पर नियंत्रण करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

More Stories
वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल
देहरादून पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी दिनेश नेगी का निधन, ट्यूमर से जूझते हुए हारे जिंदगी की जंग
उत्तराखंड में चाइनीज बताकर त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामला:मौत के चाैथे दिन CM धामी ने छात्र के पिता से बात की; कहा- यहां ऐसा माहौल कभी नहीं रहा