मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी जनपद के अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा करेंगे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं



More Stories
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने लिया जायजा
हल्द्वानी में ई-रिक्शा बैन की तैयारी! इन मुख्य सड़कों पर लग सकता है प्रतिबंध
रुद्रपुर में गैस पर ‘लूट’! 300₹/Kg में सप्लाई का दावा, वायरल ऑडियो से हड़कंप